मनिहारी: प्रशासन ने मनिहारी घाट पर से हटाया अतिक्रमण, यात्रियों के आवागमन में होगी सुगमता
मनिहारी लंच घाट स्थित सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए रविवार को प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह ने किया। अभियान में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने रविवार को संध्या 5 बजे बताया कि यात्री एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मालवाहक जहाज के वाहनों का सुगमता से आवागमन होगा।