दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से तीन बच्चों के साथ महिला गायब, मामला दर्ज
दरभंगा की विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला तीन बच्चों के साथ गायब हो गई है। इसको लेकर पीड़ित पति ने विश्वविद्यालय थाने में आवेदन दिया है। जहां उन्होंने मामला दर्ज करवाया है । पीड़ित ने शुक्रवार को दिन के 12 बजे कई बातों की जानकारी मीडिया को दी है। जिसमे बताया कि वह फोन से बात करते-करते कहीं चली गई है और अपने साथ तीन बच्चों को भी ले गई है।