शेरघाटी: शेरघाटी के नया बाजार में दो बंद घरों में चोरी, 50 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
शेरघाटी शहर के नया बाजार मोहल्ले में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। घटना में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का दावा किया गया है। पीड़ित अर्जुन प्रसाद शनिवार को परिवार के साथ पटना गए थे। रविवार को लौटने पर घर के अंदर का ताला टूटा मिला। चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, पायल और 30-35 हजार नकद लेकर फरार हो गए। इसी म