पारू: जगदीशपुर धरमू गांव में शराब से भरी पिकअप पलटी, 320.400 लीटर विदेशी शराब बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर धरमू गांव के पास शराब से भरी एक पिकअप सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 320.400 लीटर शराब बरामद किया गया।