कांके: झारखंड में मानसून सक्रिय, अगले तीन दिन बारिश के आसार; कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2026 झारखंड में मानसून सक्रिय है और अगले तीन दिन बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पूरे झारखंड में बारिश शुरू हो गई है। बीते सोमवार को सबसे अधिक 35 मिमी वर्षा लातेहार में दर्ज की गई, रांची में 15 मिमी बारिश हुई।