भरथना: बकेवर के लखना नवरात्रि मेले में पुलिस जिप्सी पर रील बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
बकेवर थाना के लखनाकालिका देवी नवरात्रि मेले के दौरान पुलिस जिप्सी पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। वही बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए लखना चौकी प्रभारी अंकित पटेल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।