शाहबाद: शर्मा हॉल्ट के पास बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शर्मा हॉल्ट के पास सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि 3:00 बजे एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला वाजिद खेल निवासी अहमद 80 वाजिद खेल लापता थे।