धमतरी: लाल बगीचा वार्ड में आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने नगर निगम में किया जमकर प्रदर्शन
लाल बगीचा वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण हो रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता हीन मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही एस्टीमेट के अनुसार भी काम नहीं किया जा रहा है। जिससे भविष्य में कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर वार्ड वासी और कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय के सामने बैठकर प्रदर्शन करते।