अनूपपुर: प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिला अनूपपुर के वन चौकी किरार में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रभार मंत्री द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान नागरिकों से भी अभियान में सहभागी बनकर कम से कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई।