बौंसी: जनगणना को लेकर शिक्षकों का मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू
Bausi, Banka | Apr 16, 2026 स्थानीय प्रखंड सभागार में स्कूली शिक्षकों के लिए विशेष मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को त्रुटिहीन और प्रभावी बनाना है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण में लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।