नगर के वारा में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज़ का पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने शुक्रवार को शाम 4 बजे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौके पर पीडब्ल्यूडी व रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। बता दे की गुजरात से लाई गई 1600 टन क्षमता की क्रेन से अंतिम दो स्लैब व भारी गर्डर लगाने का कार्य जारी है।