नौगांव: विश्व योग दिवस पर राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन
नौगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 6 बजे राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह रहे। उनके साथ एसडीएम गोपाल शरण