बलरामपुर: पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने सदर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, वितरित की राहत सामग्री
पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने सोमवार को सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर जायजा लिया।उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने कोड़रीघाट बंधे का निरीक्षण किया। बंधे पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे थे।उन्होंने बाढ़ खंड अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र वर्मा को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर बंधे को देखा जाय।