बलरामपुर: रविवार रात में नगर निकली रथ यात्रा में देर रात तक शामिल रहे श्रद्धालु
रविवार रात में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर में निकाली गई जिसमें देर रात तक श्रद्धालु शामिल रहे। रथ यात्रा नगर के मेजर चौराहा,चौक ,वीर विनय चौक होते हुए मुख्य मार्गों पर भ्रमण की। साथ ही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक भजन कीर्तन में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ शामिल होकर स्वयं का तथा समाज के मंगल की कामना की।