बलरामपुर: जिला अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने औषधि कक्ष , एक्स रे कक्ष , ओपीडी , लेबर रूम, जनरल वार्ड, क्षय रोग नियंत्रण कक्ष ऑपरेशन थिएटर आदि का जायजा लिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय की साफ सफाई एवं परिसर में साफ सफाई गुणवत्तापूर्ण नहीं मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।