बलरामपुर: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया शिक्षकों की मांग है कि उनकी ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था को लागू न किया जाए शिक्षक संघ के अध्यक्ष विकास कांत पांडे ने कहा कि दूर दराज और नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में विद्यालय नेटवर्किंग व्यवस्था सही न होने से शिक्षकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा