बलरामपुर: जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हरिहरगंज ललिया मार्ग पर लौकहवा डिप बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हरिहरगंज ललिया मार्ग पर लौकाहवा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की तेज बहाव से बंद आवागमन के स्थाई समाधान के लिए प्रस्तावित सेतु के निर्माण को विशेष प्राथमिकता पर लेते हुए पानी हटने के उपरांत तत्काल कार्य प्रारंभ कराए जाने का कार्य दाई संस्था को निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया।