पनकी में डीसीएम ट्रक की टक्कर से स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इलाके में तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सवार लोग बाल-बाल बच गए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, लेकिन इसके बावजूद संबंधित चौकी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आई। आरोप है कि सूचना के बाद भी चौकी में सन्नाटा पसरा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
हादसे के बाद ट्रक चालक के रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
📍 स्थान : इंडस्ट्रियल एरिया चौकी, पनकी, कानपुर
.
.
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Panki #IndustrialAreaChowki #RoadAccident