कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री नगर में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंग घर में घुस गए और बबलू नामक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो पुलिस जांच का विषय बना हुआ है।
📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश
.
.
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Bilhaur #KanpurNews #BreakingNews