बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय में सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
17 मार्च सोमवार सुबह 11:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में आए हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्हें संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया। सदर विधायक ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समय से कराना मेरी प्राथमिकता है।