आरा: घर के बाहर दरवाजे पर बैठे किसान की लू लगने से हुई मौत घटना हरिगांव गांव की है
Arrah, Bhojpur | May 31, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरीगांव गांव में दरवाजे पर बैठे एक किसान की लू लगने से मौत हो गई है। मृत किसान के शव को पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को वापस सौंप दिया। बताया गया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे और कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। तभी उनकी तबीयत खराब हुई और अस्पताल लाया गया कब तक मौत हो गई।