आरा: बगही बूथ पर हिट वेव की चपेट में आने के कारण पोलिंग ऑफिसर की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | May 31, 2024 चुनाव ड्यूटी पर लगे पोलिंग ऑफिसर की बूथ पर हीट वेव की चपेट में आने से मौत हो गई। अगिआंव विधानसभा के बगही बूथ पर ड्यूटी थी। पोलिंग ऑफिसर के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय सुरेश राम के पुत्र सुदामा कुमार प्रसाद सहार सीएचसी में ऑफिस असिस्टेंट के का पद पर नौकरी करते थे।