आरा: देवचंदा पूल के समीप झाड़ी से अज्ञात युवक का शव बरामद मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट
Arrah, Bhojpur | Jun 1, 2024 देवचंदा पूल के समीप झाड़ी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शव पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। पिरो थाना पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।