आरा: बगही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग के आफिस असिस्टेंट की मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 1, 2024 भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बगही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की शाम चुनाव ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग के एक ऑफिस असिस्टेंट की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा चरपोखरी पीएचसी लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के डीलिया गांव निवासी है