शेखपुरा जिले के विभिन्न घाटों पर पुलिस प्रशासन तैनात, छठ पूजा का पहला अर्घ्य संपन्न।आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सोमवार की शाम जिले भर में श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। सूर्योपासना के इस पर्व के प्रथम अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शाम 5 बजे के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।