विदिशा नगर: नगर पालिका द्वारा सप्लाई हो रहा है पानी में दिखे कीड़े, नगरपालिका मे की शिकायत, सीएमओ ने दिए जांच के निर्देश...
पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग स्थान और वार्डों में नगर पालिका द्वारा सप्लाई हो रहे पानी में मरे हुए कीड़े, गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत आ रही है। इस मामले मे लोगो ने शिकायत करते हुए कहा की बारिश के पूर्व इतना गंदा पानी आ रहा है बारिश में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए।