मैनपुरी: करहल क्षेत्र में घूरा डालने को लेकर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट, कार्रवाई के लिए एसपी से की शिकायत
करहल क्षेत्र के नगला चक निवासी सुनीता देवी पत्नी अंकित कुमार ने सोमवार की दोपहर एसपी से शिकायत करते हुए बताया की घूरा डालने को लेकर के दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत थाने पर की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।