मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र की नाबालिक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल चौराहा के पास निवासी नाबालिक किशोरी प्रिया पुत्री विकेश ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।