ऊंचाहार: ईश्वरदासपुर गाँव के पास विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
ऊँचाहार क्षेत्र में बीते सप्ताह बुधवार को आये चक्रवाती तूफान की वजह से बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी, वहीं विभाग के पास संसाधन व कर्मियों की कमी के चलते जो भी गिने चुने कर्मचारी है,उन्हें भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था दुरुस्त करना भारी चुनौती है।गुरुवार की शाम क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गाँव के पास काम करते समय लाइनमैन जगतपाल की तबीयत बिगड़ गई, जिसे भर्ती कराया।