भरगामा: कलश स्थापना 11 अक्टूबर को होगी, दुर्गा प्रतिमा निर्माण में जुटे मूर्तिकार
भरगामा प्रखंड में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। चरैया, खूटहा बैजनाथपुर, भरगामा, महथावा, जयनगर, शेखपुरा, शंकरपुर, सिमरबनी समेत विभिन्न पूजा स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण और पूजा पंडाल तैयार करने का काम शुरू हो गया है। नवरात्र नजदीक आने के साथ ही पूजा समितियों में उत्साह बढ़ गया है।