विकासखंड नैनपुर के ग्राम पिंडरई में बन रहे बायपास मार्ग का गुरुवार दोपहर 3:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष ठाकुर एवं तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे ने निरीक्षण किया। नैनपुर पिंडरई मार्ग से सिवनी जिले की सीमा को जोड़ने के लिए बन रहे बायपास मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।