श्योपुर: उत्सव के अवसर पर संघ के शताब्दी वर्ष में ढोढर में निकला पथ संचलन
श्योपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल स्तर पर निकाले जा रहे पथ संचलन की कड़ी में शनिवार को सुबह 11 बजे ढोढर कस्बे में पथ संचलन निकाला गया जिसमें देश भक्ति गीतों के साथ प्रमुख मार्गाे से होकर निकले इस पथ संचलन में बडी संख्या में संघ के गणवेश धारी स्वयंसेवक हाथ में दंड लेकर शामिल हुए।