श्योपुर: कोटा बैराज से चंबल नहर में पानी छोड़ा गया, जल संसाधन विभाग ने दी जानकारी
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के प्रयासों तथा मंत्री स्तर की चर्चा के बाद कोटा बैराज से चंबल नहर में पानी को शनिवार को शाम 05 बजे छोड दिया गया है। धान की फसल में पानी की आवश्यकता को देखते हुए किसानों द्वारा चंबल नहर में पानी छोडे जाने की मांग की जा रही थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए चंबल नहर में कोटा बैराज से 575 क्यूसेक पानी छोड दिया गया है।