श्योपुर: संघ का शताब्दी वर्ष: समाज निर्माण और आत्मचिंतन का अवसर, दांतरदा में निकला पथ संचलन
श्योपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष होने के उपलक्ष्य में मंडल स्तर पर निकाले जा रहे पथ संचलन की कड़ी में ग्राम दांतरदा में शनिवार को दोपहर 3 बजे पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमें देश भक्ति गीतों के साथ प्रमुख मार्गाे से होकर निकले इस पथ संचलन में बडी संख्या में संघ के गणवेश धारी स्वयंसेवक हाथ में दंड लेकर शामिल हुए।