बड़ौदा: कल बड़ौदा आएंगे मुख्यमंत्री, राहत राशि का करेंगे वितरण, कलेक्टर-एसपी ने सभास्थल एवं हेलीपेड का लिया जायजा
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बुधवार को शाम 07 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 27 नवंबर को बडौदा में आयोजित प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए राहत राशि वितरण एवं किसान संवाद कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया गया तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई।