दमोह: बड़ापुरा में पत्थर पटककर युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी आनंद कलादगी ने खुलासा कर दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 12, 2026 दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ापुरा निवासी 28 वर्षीय कमलेश अहिरवार की हत्या के मामले में मोहन अहिरवार और लखन अहिरवार को गिरफ्तार किया है। 9 जून की रात घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे कमलेश की 10 जून को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी आनंद कलादगी ने मामले का खुलासा कर जानकारी दी।