पन्ना: पन्ना में 'पोषण शक्ति' का हुंकार: गैस किल्लत से स्कूलों के चूल्हे बुझे, सड़क पर उतरीं महिलाएं!
Panna, Panna | Apr 13, 2026 'पीएम पोषण योजना' के तहत भोजन बनाने वाले स्व-सहायता समूहों ने गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। महिलाओं का कहना है कि प्रशासन गैस चूल्हे पर खाना बनाने का दबाव दे रहा है, लेकिन सप्लाई ठप है। चेतावनी दी गई है कि यदि आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो जिले भर के स्कूलों में चूल्हे बुझ जाएंगे।