बिजावर तहसील मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस में आधार अपडेट के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीण डाक सेवक अपने ग्रामीण डाकघर में बैठने के बजाय मुख्यालय में बैठकर अनपढ़ ग्रामीणों से आधार में मोबाइल नंबर व अन्य सुधार के लिए अधिक रुपये वसूल रहे हैं, जबकि निर्धारित शुल्क इससे कम है।