शिमला शहरी: शिमला बैंटनी में अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय का शुभारंभ, देखें हिमाचल की विरासत डिजिटल रूप में
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के बैंटनी में डिजिटल संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में हाई-टेक तकनीक से हिमाचल की संस्कृति, इतिहास और विरासत को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृति का केंद्र बनेगा।