हनुमानगढ़ टाउन में पैतृक संपत्ति के नामांतरण में कथित फर्जीवाड़ी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने अपने भाई और अन्य लोगों पर फर्जी दस्तावेज पर नकली हस्ताक्षरों के आधार पर उसके हिस्से की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।