छतरपुर शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है जिस कारण से छतरपुर में जगह-जगह पर लंबे जाम लग जाते हैं। आज 8 जुलाई दोपहर 2 बजे बिजावर नाके से बगोता तिराहे तक 1 घंटे तक छतरपुर शहर में लंबा जाम लग गया जिसमें कई एंबुलेंस फंसी रही और लोग परेशान होते रहे।