कालपी: कालपी के टरननगंज मुख्य बाजार से गुजर रहे मौरम से ओवरलोडेड डम्पर, प्रशासन के दावों पर सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 29, 2026 कालपी के टरननगंज मुख्य बाजार से मौरम से ओवरलोडेड डम्पर बेखौफ होकर गुजर रहे है, जिसका वीडियो सोमवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे प्रशासन की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे भारी वाहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बना है।