सरायरंजन: सराय रंजन में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल, हालत गंभीर
सराय रंजन थाना क्षेत्र के रायपुर के युवक जवाहर साह के बेटे पंकज साह की मौत अज्ञात ट्रक की ठोकर से हो गई वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसकी पहचान उपेंद्र राय के बेटे अर्जुन कुमार और महावीर राय के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। घर में कोहराम मचा है।