नवाबगंज: बाराबंकी में 42°C तापमान, सड़कें सुनसान, लू के थपेड़ों से लोग परेशान, घरों में दुबके
बाराबंकी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके कारण सड़कें और बाजार सुनसान नजर आ रहे हैं।दोपहर होते-होते बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे भी गमछे, टोपी और छाते का सहारा ले रहे हैं ताकि लू से बचा जा सके।डॉक्टरों ने रविवार करीब 1 बजे लोगों को सलाह दी है।