मुज़फ्फरनगर: प्रेम विवाह के चार साल बाद टूटा परिवार, 6 माह की मासूम को छोड़कर फरार हुई पत्नी, पति ने सुनाई दर्दभरी दास्तां
मुजफ्फरनगर में मजदूर अजीम ने प्रेसवार्ता कर पत्नी, ससुराल पक्ष और एक कथित किसान नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजीम का कहना है कि उसकी पत्नी छह माह की बेटी और ढाई साल के बेटे को घर में छोड़कर चली गई थी। पीड़ित ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया। उसने एसएसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।