शाहबाद: पीएमश्री विद्यालय कछियाथाना में बनेगा वृक्ष-कुंज, 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे
Shahbad, Baran | Jun 12, 2026 जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे मिली शाहाबाद ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में वृक्ष-कुंज विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानाध्यापक विपिन कुमार जैन ने बताया कि विद्यालय परिसर में इस वर्ष 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।