रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के जामुन घाट स्थित अपना धर्म कांटा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई के बगल में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बने इन गड्ढों के कारण दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए चलना जोखिम भरा हो गया है।