बदायूं: उझानी में भर्रा टोला मोहल्ले में पत्नी से नाराज पति ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान
Budaun, Budaun | Apr 2, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के भर्रा टोला मौहल्ले का रहने वाला 25 वर्षीय राजीव पुत्र ओमप्रकाश दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वह दिल्ली से मंगलवार को अपने घर आया था। कल राजीव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी से नाराज होकर राजीव ने बाहर जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब राजीव अपने घर पहुंचा तो परिजन अस्पताल ले गये। जहां उसकी मौत हो गई।