जगदलपुर: जगदलपुर में श्रद्धा के साथ मनाया गया सदगुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस, वैदिक महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति
सदगुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस के अवसर पर जगदलपुर स्थित सदाफल देवजी आश्रम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।इस अवसर पर विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया।