महासमुंद: ग्राम रेवा पुल के पास ओडिसा जाने के रोड किनारे 90 लीटर ओडिसा राज्य निर्मित शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अशोक सुनानी है, जिसे थाना बागबाहरा पुलिस ने ओडिसा राज्य निर्मित 60 लीटर देशी महुआ शराब उल्लू छाप और 30 लीटर ओडिसा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब चिडी छाप और बिक्री रकम 1560 रूपये के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की है । जब्त शराब की कीमत 22 हजार 500 रुपए है ।